Electric Vehicle क्या है ? What is Electric Vehicle In Hindi

 Electric Vehicle क्या है ? What is Electric Vehicle In Hindi








इलेक्ट्रिसिटी से चलने वाले व्हीकल को इलेक्ट्रिक व्हीकल कहते है। इसे EV के नाम से भी जाना जाता है। इस प्रकार के व्हीकल में इंटरनल कंबन्सीव इंजिन नहीं होता। जो पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ी में होता है।

इलेक्ट्रिक कार में इलेक्ट्रिसिटी का सोर्स बैटरी है। बैटरी को चार्ज किया जाता है। बैटरी से इलेक्ट्रिसिटी का संग्रह होता है। बैटरी की यह इलेक्ट्रिक एनर्जी को मैकेनिकल मैकेनिकल एनर्जी में कन्वर्ट किया जाता है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल में बैटरी DC पावर जनरेट करती है। व्हीकल में थ्री फेज AC इंडक्शन मोटर का इस्तेमाल होता है। बैटरी के DC सप्लाई को इन्वर्टर के द्वारा AC में कन्वर्ट किया जाता है।

इस AC सप्लाई को थ्री फेज इंडक्शन मोटर चलायी जाती है। मोटर के साथ गियर बॉक्स लगा होता है। यहां इलेक्ट्रिक मोटर मैकेनिकल गियर बॉक्स को घुमाता है। और इलेक्ट्रिक एनर्जी का मैकेनिकल एनर्जी में रूपांतर होता है।


इलेक्ट्रिक व्हीकल, इलेक्ट्रिक कार, इलेक्ट्रिक स्कूटर, इलेक्ट्रिक बाइक कैसे काम है। Electric Vehicle Works
हमने पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़िया का अनुभव किया है। पे एक ऐसा डोर जा चूका जब इलेक्ट्रिक गाड़ी चलायी जाती थी। पृथ्वीलोक की मज़बूरी के कारण यह समय वापस आ रहा है।

जिसने इलेक्ट्रिसिटी से चने वाले व्हीकल नहीं देखा, उसके मनमे सवाल उठना लाजमी है। की कैसे चलता है इलेक्ट्रिक व्हीकल ?

दोस्तों इलेक्ट्रिक व्हीकल इलेक्ट्रिसिटी से चलता है। इसमें इलेक्ट्रिक कार, इलेक्ट्रिक स्कूटर,इलेक्ट्रिक बाइक या कोई भी इलेक्ट्रिक व्हीकल को चलाने के लिए इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल होता है।

हमने इलेक्ट्रिसिटी से चलने वाले उपकरण हमारे घर में देखे है। सार्वजानिक जगह पे और खासकर इंडस्ट्रीज के उपकरण हमे इलेक्ट्रिक से चलते उपकरण देखा है।

हमारे घर की बात करे तो, हमारे घेरमें घूमने वाला सीलिंग फैन, या इलेक्ट्रिक मोटर से घूमने वाली आटा चक्की। एक इलेक्ट्रिक एनर्जी को मैकेनिकल एनर्जी में कन्वर्ट करता है। और हमें आउटपुट मिलता है।


इलेक्ट्रिक व्हीकल की वर्किंग पद्धति  
इलेक्ट्रिक कार की वर्किंग पद्धति कबंसन इंजिन वाले व्हीकल से बहुत आसान है। यहाँ इलेक्ट्रिक एनर्जी को मैकेनिकल एनर्जी में कन्वर्ट किया जाता है।

Electric Gadi में ईंधन की तोर पर इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल होता है। इलेक्ट्रिसिटी के लिए लिथियम आयरन बैटरी का इस्तेमाल होता है। यह बैटरी का इस्तेमाल हमारे मोबाइल में भी होता है।

बैटरी हमें DC सप्लाई प्रदान करती है। इस DC सप्लाई AC में कन्वर्ट करने के लिए इन्वर्टर का इस्तेमाल होता है। जैसा इन्वर्टर हमारे घर पे होता है, ठीक वैसा ही काम यह इन्वर्टर करता है।

इन्वर्टर से निकल ने वाला AC सप्लाई थ्री फेज इंडक्शन मोटर को दिया जाता है। और मोटर घूमती है। घूमती हुई मोटर और घूमती हुई कार के बीचमे एक गियर बॉक्स होता है। गियर बॉक्स द्वारा उत्पन्न हुई मैकेनिकल एनर्जी हमें कार की गति के रूप में मिलती है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी की क्षमता के आधार पर चलता है। कितने किलो मीटर चलेगी यहाँ बैटरी कैपेसिटी पे आधार होता है। यह बैटरी रिचार्जेबल होती है। डिस्चार्ज होने के बाद इसे चार्ज करके उपयोग किया जाता है।

Advantage of Electric Vehicle ( Electric Car, bike Scooter) लाभ 

1 – इलेक्ट्रिक व्हीकल में सबसे बड़ा लाभ पोल्लुशण कम होता है। आज दुनिया ग्लोबल वार्मिंग जैसे समस्या के सामने जुज रहा है। धीरे धीरे पोल्लुशण की मात्रा इतनी बढ़ रही है की, आने वाले समय में मानव जीवन मुश्किल हो जायेगा।
पोल्लुशण कम करने में इलेक्ट्रिक व्हीकल बहुत बड़ा रोल निभा सकता है।

2 – रनिंग कोस्ट बहुत कम होती है। पेट्रोल और डीजल की तुलना में Electric Gadi में ये खर्चा बहुत कम होता है। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम ने आम इंसान परेशान कर रखा है।
आज पेट्रोल गाड़ी की रनिंग कॉस्ट 5 से लेकर 15 रुपये तक है। वहां इलेक्ट्रिक car में 1 रुपये से भी कम रनिंग कॉस्ट रहती है।

3 – इलेक्ट्रिक गाड़ी में बहुत कम मैंटेनैंस रहता है। इसकी रचना सिंपल होती है। इसमें इंजन नहीं होता। लगभग जीरो मैंटेनैंस कहा जाता है।

4 – इलेक्ट्रिक व्हीकल में एनर्जी वेस्ट नहीं होती। कबंसन इंजन की तुलना में एनर्जी वेस्ट बहुत कम होता है।

5 – इलेक्ट्रिक मोटर में अक्सेलरेशन टाइम बहुत कम होता है । याने स्टार्टिंग टॉर्क बहुत ज्यादा होता है ।

 

Disadvantage of Electric Vehicle ( Car, Bike, Scooter ) 

1 – इलेक्ट्रिक व्हीकल का सबसे बड़ा गेरलाभ है इसकी माइलेज। इसकी सिंगल चार्जिंग के बाद माइलेज कैपेसिटी कम होती है। इसीलिए, लम्बी दुरी पर ले जाना ठीक नहीं रहता। आज कल हर इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी इस दिशामे काम कर रही है।

2 – बैटरी को रिचार्ज करने में ज्यादा समय लगता है। आज किसी के पास समय नहीं है। ऐसे में घंटो तक चार्जिंग के लिए वेट करना ठीक नहीं लगता। पर ये अच्छी बात है की फ़ास्ट चार्जिंग से ये समय सिमा 6 घंटे की जगह 1 घंटे में हो जाता है।

3 – बैटरी की लाइफ लाइफ

इलेक्ट्रिक कार में बैटरी की कोस्ट सबसे ज्यादा है। आमतौर पर बैटरी की लाइफ 3 से 5 साल होती है। बैटरी बदलने की कीमत ज्यादा होने से एक बड़ा बोज जेब पे पड़ता है। इसमें भी हर जगह R & D की टीम बैटरी की लाइफ इन्क्रेस करने के काम में लगी हुई है।

4 – इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमत बहुत ज्यादा है। व्हीकल लेना हर किसी के लिए एक सपना होता है।
पेट्रोल और डीजल व्हीकल की तुलना में इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमत बहुत ज्यादा है। पेट्रोल कार से लगभग डबल कीमत होती है। इसमें सरकार सब्सिडी देकर गैप को कम करने की कोशिश कर रही है।

5 – हमारे देश में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप नहीं हुआ है। चार्जिंग स्टेशन अभी बने नहीं है। हरएक राज्य सरकार ने शरुआत की है पर इसपे फ़ास्ट काम होना जरुरी है।



FAQ For Electric Vehicle in HIndi

1- भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल का भविष्य क्या है ?

भारत दुनिया की सबसे बड़ी दूसरे नंबर की आबादी वाला देश है। यहाँ पेट्रोल और डीजल की खपत बहुत ज्यादा है। पेट्रोल और डीजल के लिए हमें दूसरे पे निर्भर रहना पड़ता है। साथ में पेट्रोल और डीजल वाली गाड़िया पर्यावरण के लिए भी एक खतरा है।

भारत सरकार की सोच इस मामले में बहुत स्पस्ट है। आने वाला समय भारत के ऑटो सेक्टर में सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़िया ही चलेगी।

हमारे देश के वाहन व्यव्हार मंत्री ने ये साफ कर दिया है, की आने वाला समय इलेक्ट्रिक व्हीकल का होगा। 2030 तक भारत के सभी वाहन इलेक्ट्रिसिटी से चलेंगे।

2- इलेक्ट्रिक व्हीकल में बैटरी की लाइफ कितनी होती है ?

इलेक्ट्रिक व्हीकल मेहगे होने का कारण भी इलेक्ट्रिक बैटरी है। इलेक्ट्रिक कार हो, स्कूटर हो या बाइक इसमें बैटरी की कीमत लगभग व्हीकल की कीमत का 30 से 40% होती है।

लोगो का ये सवाल जायज है की, यह बैटरी की लाइफ कितनी है। इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी लाइफ बैटरी के प्रकार एवं कंपनी पे आधार रखता है।

जैसे सल्फुरिक एसिड बैटरी की लाइफ 3 साल होती है। वह लिथियम आर्यन बैटरी की लाइफ 3 से 10 साल तक होती है।

हमारे देश में बैटरी की लाइफ बढ़ाने के लिए बहुत सारी टीम लगी है। नयी टेक्नोलॉजी के कारण सतत बैटरी की क्वालिटी और लाइफ में बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले समय में और अच्छे रिजल्ट मिलने की संभावना है।

3- इलेक्ट्रिक व्हीकल में इंजन होता है ?

पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों में कबुन्सन इंजन होता है। पर इलेक्ट्रिक व्हीकल में इंजन नहीं होता। व्हीकल को गति प्रदान करने का काम इलेक्ट्रिक मोटर करता है। याने इंजन का काम इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडक्शन मोटर करता है।

4- इलेक्ट्रिक कार का अविष्कार किसने किया था ?

स्कॉटलैंड के वैज्ञानिक रोबर्ट एंडरसन ने सन 1832 और सन 1839 के बिच में इलेक्ट्रिसिटी से चलनेवाली पहली कार का निर्माण किया था। इसमें नॉन Richargable बैटरी का इस्तेमाल हुआ था।

5- भारत में सबसे पहले इलेक्ट्रिक कार कब बनी ?

भारतीय कंपनी lovebird ने सन 1993 में पहली इलेक्ट्रिक कार बाजार में उतारी थी।

6- Electric व्हीकल पे कितनी सब्सिडी मिलती है ?

भारत सरकार का प्रयास साफ है, नियत भी साफ है। इसीलिए सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक व्हीकल पे सब्सिडी दे रही है। केंद्र सरकार की सब्सिडी के साथ राज्य सरकार भी Electric Gadi  पे सब्सिडी दे रही है। राज्य सरकारों की सब्सिडी अलग – अलग है।

भारत सरकार fame-2 स्किम के तहत सब्सिडी दे रही है। जिसमे इलेक्ट्रिक व्हीकल को बैटरी कैपेसिटी के हिसाब से सब्सिडी मिलती है। जिसमे 1 kwh- के लिए 15,000 हज़ार के हिसाब से दिया जाता है। हरेक व्हीकल में इसकी एक सिमा त्यय की गयी है।





Top Five Electric Bike in India

इलेक्ट्रिक बाइक युवाओ की पहली पसंद रहती है। शानदार दिखने वाली बाइक हर किसी को आकर्षित करती है। हमारे देश में इलेक्ट्रिक बाइक की संख्या बढ़ रही है। यहाँ पांच ऐसे मॉडल दिए है, जो हाल में हमारे देश में चल रहे है।

Sr. No.CompanyModelPriceKM/Charge
1UltravioletteUltraviolette F773 L150
2RevoltRevolt RV 3001.10L180
3Odysee ElectricOdysee Evoiqs1.57 L140
4One ElectricKridn1.29 L110
5Kabira MobilityKabira km1.36 L150






Top Five Electric Car In India

यहाँ टॉप फाइव इलेक्ट्रिक कार का लिस्ट है । ये आज के समय में हमारे देश में जो सबसे अच्छी इलेक्ट्रिक कार है । यहाँ से आप अपने लिए कोनसी कार अच्छी है, ये पसंद कर सकते हो।

Sr. No.CompanyModelPriceKM/ Range
1HundaiKona23.91452
2TataTigor EV14 L306
3TataNexon EV16.8 L312
4MGMG ZS EV24.7 L419
5AudiE tron1.20 Cr.484

Reactions

Post a Comment

0 Comments